NREGA Gram Panchayat List - नरेगा ग्राम पंचायत सूची 2026

NREGA Gram Panchayat List वह आधिकारिक सूची होती है जिसमें उन सभी ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले लोगों की जानकारी होती है जिनके पास NREGA (मनरेगा) के तहत जॉब कार्ड जारी हुए हैं और जो योजना में पंजीकृत हैं। यह सूची राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध होती है ताकि हर लाभार्थी अपना नाम, जॉब कार्ड स्थिति और पंचायत-वार रजिस्ट्रेशन आसानी से देख सके।

ग्राम पंचायत सूची देखने की प्रक्रिया

आप NREGA (मनरेगा) की ग्राम पंचायत सूची देखने के लिए नीचे दिए गए विस्तृत चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आपको NREGA की आधिकारिक वेबसाइट - https://nrega.dord.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
  • होमपेज पर मौजूद मेनू में आप Login के ऊपर क्लिक करें.
  • अब ड्राप डाउन मेनू में Quick Access पर क्लिक करें.
NREGA State Wise Reports Section
  • अब मेनू में मौजूद विकल्प "Panchayats GP/PS/ZP" पर क्लिक करें।
  • फिर इसके बाद पंचायत नाम से एक अनुभाग आ जाएगा, उसमें से आपको "Gram Panchayats" पर क्लिक करना होगा।
Gram Panchayats
  • तत्पश्चात आपके सामने एक और पेज प्रकट होगा, उसमें से आपको "Generate Reports" पर क्लिक करना होगा।
  • "Reports" सेक्शन में पहुँचने के बाद, आपको राज्य (State) का चयन करना होगा। इसके बाद आपको वह वित्तीय वर्ष चुनना होगा जिसके लिए आप पंचायत सूची देखना चाहते हैं।
  • राज्य चुनने के बाद, आपको जिला (District) चुनना होगा। फिर आपको ब्लॉक (Block) और अंत में ग्राम पंचायत (Gram Panchayat) का चयन करना होगा।
NREGA Gram Panchayat List

यहाँ आप जैसे ही पंचायत के विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने आपके ब्लॉक की पंचायत सूची खुल जाएगी, अब अगर आप इसके बाद अपनी नरेगा जॉब कार्ड सूची देखना चाहते हैं, तो आप सभी विवरणों को दर्ज करके Proceed के विकल्प पर क्लिक कर दें.

Job card/Employment Register
  • प्रोसीड पर क्लिक करते ही आपके सामने एक और पेज खुल जाएगा, उसमें आपको सबसे उपर "R1.Job Card/Registration" वाले अनुभाग में स्थित "Job card/Employment Register" पर क्लिक करना होगा।
Nrega Gram Panchayat List

ऐसा करते ही आपके सामने जॉब कार्ड लिस्ट खुल जाएगी,आप चाहें तो उसका स्क्रीनशॉट लेकर प्रिंट कर सकते हैं।

💡
अगर आप जॉब कार्ड को डाउनलोड या प्रिंट करना चाहते हैं, तो जॉब कार्ड के नंबर पर क्लिक कर दें, इसके बाद आपके जॉब कार्ड का पूरा विवरण आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे आप प्रिंट करके सुरक्षित रख लें.

बहुत लोग सोचते हैं कि जॉब कार्ड बन गया तो काम खत्म। लेकिन असली बात यह है कि हर साल रिकॉर्ड अपडेट होता है, 2026 की सूची देखने से आपको पता चलेगा:

  • आपका जॉब कार्ड अभी भी एक्टिव है या नहीं
  • नाम सही दर्ज है या नहीं
  • परिवार के नए सदस्य का नाम जुड़ा है या नहीं

अगर गलती है तो समय रहते सुधार करवाया जा सकता है।

ग्राम पंचायत सूची (राज्यवार)

इसके अलावा अगर आप नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट राज्यवार देखना चाहते हैं, तो आप नीचे उस राज्य के लिंक के ऊपर क्लिक करें, जिस राज्य के पंचायत की लिस्ट आपको देखनी है, उसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, जहाँ आप ड्रॉप डाउन मेनू में पंचायत की लिस्ट को देख सकते हैं:

अंडमान और निकोबारआन्ध्र प्रदेश
अरुणाचल प्रदेशअसम
बिहारचंडीगढ़
छत्तीसगढ़दादर और नगर हवेली
दमन और दीवगोवा
गुजरातहरियाणा
हिमाचल प्रदेशजम्मू और कश्मीर
झारखंडकर्नाटक
केरललक्षद्वीप
मध्यप्रदेशमहाराष्ट्र
मणिपुरमेघालय
मिजोरमनागालैंड
ओडिशापुन्दुचेरी
पंजाबराजास्थान
सिक्किमतमिलनाडु
त्रिपुराउत्तर प्रदेश
उत्तराखंडपश्चिम पंगाल
तेलंगानालदाख

ग्राम पंचायत के कार्यों की रिपोर्ट देखें:

जैसे ही आप किसी राज्य का ग्राम पंचायत चुनते हैं, एक रिपोर्ट खुल जाएगी जिसमें उस पंचायत के तहत चल रहे सभी कार्यों की सूची होगी। इसमें आप निम्नलिखित जानकारियाँ देख सकते हैं:

  • किस काम की मांग की गई है
  • कौन से काम मंजूर हुए हैं
  • किस काम में कितने लोग लगे हैं
  • काम की स्थिति क्या है (शुरू हुआ, प्रगति पर, या पूरा हुआ)
  • भुगतान की स्थिति

यह प्रक्रिया न केवल आपको पंचायत के स्तर पर चल रहे कार्यों की जानकारी देती है, बल्कि यह आपको यह भी दिखाती है कि किस प्रकार की योजनाएं और परियोजनाएं आपकी पंचायत में लागू हो रही हैं।

💡
कई राज्यों में, NREGA रिपोर्ट्स के लिए सर्विस प्लस पोर्टल का भी इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और रिपोर्ट्स देख सकते हैं। 
💡
हर साल एक बार अपनी ग्राम पंचायत सूची जरूर चेक करें। बहुत बार लोग सालों तक अपना स्टेटस ही नहीं देखते और बाद में परेशानी होती है।