NREGA MIS Report कैसे चेक करें, जानें पूरी प्रक्रिया

मनरेगा जिसका पूरा नाम महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी होता है, यह योजना के संसद के द्वारा वर्ष 2006 में प्रभावी रूप से लागू किया गया, इस योजना के तहत लोगों को रोजगार उनके ग्राम पंचायत में ही दिया जाना तय किया गया था. NREGA MIS Report एक ऑनलाइन हिसाब-किताब की किताब है, जैसे पहले दफ्तरों में मोटी रजिस्टर होती थी, जिसमें सब रिकॉर्ड लिखा जाता था - अब वही काम कंप्यूटर और वेबसाइट पर होता है। इसी सिस्टम को MIS कहते हैं।

यह पूरा सिस्टम Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act के तहत बनाया गया है और इसे Ministry of Rural Development चलाता है।

MIS Report कैसे चेक करें?

MIS का फुल फॉर्म Management Information System होता है, यदि आप NREGA MIS Report को चेक करना चाहते हैं, तो आप इसके लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं–

  • सबसे पहले आप नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट - https://nrega.dord.gov.in/, पर जाएं, जिसका डायरेक्ट लिंक ऊपर तालिका में दिया गया है.
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ खुल जाएगा, उसमें आपको “Reports” के विकल्प का चयन करना होगा।
MIS Reports NREGA
  • इसके बाद आपके सामने एक ऐसा इंटरफेस खुलेगा, उसमें आपको उपर स्थित कैप्चा को भरकर “Verify” बटन पर क्लिक करें।
  • तत्पश्चात आपको फाइनेंशियल ईयर और अपने राज्य का का चयन करना होगा।

उदाहरण के लिए आप अगर उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी हैं, तो आप उत्तर प्रदेश राज्य चुनकर रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं.

  • तब जाकर आपके सामने MIS Report का पेज खुल जाएगा.

इस पेज पर कुल 36 विकल्प दिए गए होंगे, यहाँ आप किसी भी विकल्प पर क्लिक करके मनचाही रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं.

  • मजदूरी भुगतान रिपोर्ट (Wage Payment Report): इसमें यह देखा जा सकता है कि किसे, कब, और कितना भुगतान हुआ।
  • काम की मांग और आवंटन रिपोर्ट (Demand and Allocation Report): इसमें कितने लोगों ने काम की मांग की और कितनों को काम मिला, इसकी जानकारी मिलती है।
  • कार्य प्रगति रिपोर्ट (Work Progress Report): इसमें कार्यों की प्रगति, शुरू होने की तारीख, और पूरा होने की स्थिति देखी जा सकती है।
  • भुगतान की स्थिति रिपोर्ट (Payment Status Report): इसमें यह देखा जा सकता है कि मजदूरों को कितनी मजदूरी मिली और कब मिली।
  • सामाजिक लेखा परीक्षा रिपोर्ट (Social Audit Report): इसमें पंचायत के कार्यों की ऑडिट रिपोर्ट्स शामिल होती हैं, जो पारदर्शिता सुनिश्चित करती हैं।
NREGA MIS Report

इसके अलावा मान लीजिए आपको Financial Progress के बारे में रिपोर्ट प्राप्त करनी है, तो आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आपको “R7. Financial Progress” वाले अनुभाग में जाना होगा.
  • इस अनुभाग में आपको Financial Statement वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
NREGA Financial Statement

क्लिक करते ही आपके सामने सारी जानकारी आ जाएगी, आप चाहें तो उसे डाउनलोड कर सकते हैं, इसके अलावा आप इसका स्क्रीनशॉट लेकर इसे डाउनलोड करके देख या प्रिंट करा सकते हैं।

NREGA में MIS क्या है?

MGNREGA (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) की प्रबंधन सूचना प्रणाली (MIS) पारदर्शिता और कुशलता बढ़ाने के लिए बनाई गई है। यह निम्नलिखित चीजें करती है:

  • योजना से जुड़ी जानकारी देती है।
  • जानकारी को सक्रिय रूप से साझा करती है।
  • सभी लेन-देन की रियल-टाइम जानकारी देती है।
  • काम के अनुरोध से लेकर भुगतान तक सब कुछ ऑनलाइन करती है।
  • विस्तृत रिपोर्टें ऑनलाइन उपलब्ध कराती है।
  • कोई भी नागरिक योजना की निगरानी कर सकता है।

आसान शब्दों में समझिए अगर आपके गाँव में:

  • तालाब खुद रहा है
  • सड़क बन रही है
  • मजदूर काम कर रहे हैं

तो किसे कितना काम मिला, कितने दिन काम किया, कितनी मजदूरी बनी ये सब MIS में दर्ज होता है। यानी: कौन काम कर रहा है, कितने दिन काम किया, कितना पैसा बना, पैसा भेजा गया या नहीं सब कुछ ऑनलाइन रिकॉर्ड रहता है।

मुख्य सेवाएं

  • जॉब कार्ड प्रबंधन: जॉब कार्ड बनाने और संभालने का काम।
  • काम की मांग दर्ज करना: काम के लिए अनुरोध दर्ज करना।
  • काम का आवंटन: श्रमिकों को काम देना।
  • मजदूरी भुगतान: श्रमिकों को भुगतान की जानकारी रखना।
  • परिसंपत्ति निर्माण: निर्मित चीजों का रिकॉर्ड रखना।
  • सामाजिक ऑडिट: पारदर्शिता के लिए सामुदायिक जांच।
  • शिकायत निवारण: शिकायतों का समाधान।
  • वित्तीय प्रबंधन: NREGA की धनराशि का प्रबंधन।
  • प्रदर्शन निगरानी: परियोजना और श्रमिकों के प्रदर्शन का मूल्यांकन।
  • प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण: श्रमिकों और अधिकारियों को प्रशिक्षण देना।

इन सेवाओं से NREGA का काम सुचारू रूप से चलता है और इसके उद्देश्य पूरे होते हैं।

  • MIS रिपोर्ट्स की मदद से:
    • आप अपने गांव में मनरेगा के तहत हो रहे कामों की स्थिति जान सकते हैं।
    • भुगतान की पारदर्शिता सुनिश्चित कर सकते हैं।
    • पंचायत स्तर पर किए जा रहे कामों की प्रगति की जांच कर सकते हैं।

यह रिपोर्ट ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और सफलता के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण होती है।

💡
नरेगा सॉफ्ट: MIS का आधार NREGAsoft सॉफ्टवेयर है, जो पंचायत, ब्लॉक, जिला, और राज्य स्तर पर डेटा प्रविष्टि और विश्लेषण को संभव बनाता है।